Loading...

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपए का अंशदान

Ankita • 29 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपए का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।