Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू कल दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Ankita • 11 Apr 2023 • 1 Min Read

गम्भर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का करेंगे लोकार्पण

HNN/ सोलन

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल यानी कल सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे नवोदय विद्यालय कुनिहार पहुंचेगे।

मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रातः 10:40 बजे गम्भर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11:30 बजे सनसिटी मार्ग बद्दी पर साईकल ट्रैक की आधारशिला रखेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत, बद्दी में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय एवं आवास का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत सिरसा नदी पर हररायपुर-चुनरी मार्ग पर 180.20 मीटर लंबे डबल लेन पुल की आधारशिला रखेंगे।

सीएम सुक्खू कल्याणपुर में महिला पुलिस थाना बद्दी का लोकार्पण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 2:00 बजे हनुमान चैक बद्दी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।