मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा : पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को मिलेगा पूरा वेतन
सीएम सुक्खू बोले - दो साल में सड़क से जुड़ जाएगा दुर्गम इलाका बड़ा भंगाल
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के डॉक्टरों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर राज्य सरकार ने पीजी कोर्स, सीनियर रेजीडेंसी (एसआरशिप) या डीएम स्तर की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों को अध्ययन अवकाश के दायरे से बाहर करने का फैसला किया है।
इसका मतलब है कि अब पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को उनका पूरा वेतन मिलेगा और उनकी पढ़ाई को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इससे पहले मंत्रिमंडल के एक निर्णय में अध्ययन अवकाश पर जाने वालों का वेतन 40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया था, जिससे आगे की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री सुक्खू के इस निर्णय से राज्य के डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।