Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से की भेंट

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास लंबित पड़ी बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का किया अनुरोध

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसके अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने तथा इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री सेे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास कई वर्षों से लंबित बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित राशि न मिलने केे कारण राज्य को भारी नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पीति में मेगा सोलर पार्क के लिए भी सहायता का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।