Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला: चंडीगढ़-दिल्ली भवनों में विधायकों को चुकाना होगा किराया

SAPNA THAKUR 12 Dec 2022 Edited 12 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक शिमला स्थित सचिवालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बैठक में हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायकों को मिलने वाली रियायत खत्म कर दी है।

बैठक में फैसला लिया गया कि अब आम नागरिक की तरह ही विधायक भी किराया चुकाएंगे। यानी अब हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि आम नागारिकों को यहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है।

Related Topics: