मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्या स्टोक्स से की भेंट, अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे उपस्थित

Chief-Minister-met-Vidya-St-1.jpg

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को कैबिनेट रैंक का दर्जा देने के साथ मुख्यमंत्री का आईटी का प्रधान सलाहकार लगाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वही, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने राजनीतिक सलाहकार को नियुक्त करने के बाद दूसरी नियुक्ति की है।