Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी

PARUL • 21 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। मुख्यमंत्री करीब आठ बजे अस्पताल से लौट आए और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री की तबीयत के बारे में जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के लोगों में चिंता है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।