Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की घोषणा, अनुबंध कर्मियों को साल में एक बार होगी नियमितता।

PARUL 7 Sep 2024 Edited 7 Sep 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी जिन्होंने दो साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें साल में एक बार नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा जल विद्युत नीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है और 40 साल बाद बिजली के सभी प्रोजेक्ट वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हिमाचल के हितों को बेचा और हम इन्हें वापस ला रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर के 32,903 और अस्थमा के 3,138 मरीज हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस होने के कारण 61 मनरेगा कार्य अस्थायी रूप से रोके गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने होटलियरों को दी जाने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निशुल्क दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा किया है, जो गरीब लोगों को मुफ्त में दी जाएगी।