Himachalnow/शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया और अखरोट व दोहड़ू की खरीददारी की।
मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प उत्पादों व सूखे मेवों के एक स्टाल पर रुके और महिला विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक किलोग्राम अखरोट और एक दोहड़ू (ऊनी कंबल) खरीदा और गूगल पे के माध्यम से कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जो न केवल व्यापारिक वस्तुएं हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि लवी जैसे मेले न केवल उत्सव हैं, बल्कि भाईचारे और सद्भावना के भी प्रतीक हैं, जिनका सदियों पुराना इतिहास है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





