Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार पर निकलेंगे

PARUL • 19 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। वे 22 सितंबर से चुनाव प्रचार पर निकलेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की चुनाव रैलियों का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। 22 और 23 सितंबर को मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं। इसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री इस राज्य में प्रचार के लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं है, आर्थिक अनुशासन के लिए पुरानी व्यवस्थाओं को बदला जा रहा है।