मेजर जनरल अतुल कौशिक को नई दिल्ली में मिला सम्मान
नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर ग्रुप के 21वें स्थापना दिवस और प्रशंसा दिवस समारोह में मेजर जनरल अतुल कौशिक वीएसएम को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने मेजर जनरल कौशिक को उनकी एनजीओ अतुनिया शिव शगुन वेलफेयर फाउंडेशन और सिक्स सिग्मा के माध्यम से श्रीखंड महादेव में तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू और राहत कार्यों के साथ-साथ मुफ्त मेडिकल सहायता प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
मेजर जनरल अतुल कौशिक सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर ग्रुप के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं और उनकी इस पहल की सराहना की गई है। यह सम्मान उनकी सेवा और समर्पण को दर्शाता है।