मेले में गए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

By Ankita Published: 7 Jun 2023, 9:42 PM | Updated: 7 Jun 2023, 9:42 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

मेले में गए एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू का है, जहां जिला के जिया गांव का युवक पिपलाआगे गांव में मेले में एक अन्य युवक के साथ गया था।

लेकिन सुबह उसका शव गांव के समीप मिला। गांव के लोगों ने जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित को फोन पर इसकी सूचना दी तो गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को हत्या की आशंका है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से नजर आ रहा है कि उसका दोस्त जो उसके साथ गया था वह उस समय वहीं था जब वह गिरता हुआ नजर आ रहा है और उसे दबाता हुआ या उठाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन जब उसे पूछा गया तो वह मुकर गया कि वह घटना के समय वहां था और अब स्विच ऑफ करके बैठा है।

जबकि सीसीटीवी कैमरे में वह वहीं मृतक के साथ नजर आ रहा है। यही नहीं सीसीटीवी में वहां से एक कार भी आती-जाती नजर आ रही है। ग्रामीण यहां प्रधान की अगुवाई में कुल्लू पहुंचे और यहां पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और पता लगाया जाए कि आखिर यह मौत कैसे हुई।

उन्हें शक है कि उसकी पिटाई करके वहां फैंका गया और उसके बाद उसका दोस्त उसे देखने गया कि जिंदा है या मर गया। ग्रामीणों व परिवारजनों को शक है कि इस प्रकरण में कुछ और लोग भी शामिल है।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय वेद रस्म पुत्र स्व.इन्द्रू राम गांव जिला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।