लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मैकलोडगंज में 30 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ankita | 5 नवंबर 2023 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में एक युवक की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक 30 वर्षीय है और मैक्लोडगंज में ही रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें आरोपी युवक बीड़ का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बीते माह 25 तारीख का है। जिस दौरान किसी कार्यक्रम के दौरान दो तिब्बती युवकों के बीच लड़ाई का मामला पेश आया था। दोनों के बीच लड़ाई इतना बढ़ गई थी कि एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू से वार किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद घायल युवक का इलाज टांडा मेडिकल अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बीते शुक्रवार 3 तारीख को घायल युवक ने टांडा में दम तोड़ दिया। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]