Loading...

मोदी सरकार का प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती- विनय गुप्ता

By Ankita Published: 2 Sep 2023, 1:45 PM | Updated: 2 Sep 2023, 1:45 PM 1 min read

HNN/ नाहन

भाजपा सिरमौर जिला के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इसी प्रकार उज्जवल योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सिलेंडर 400 रुपए सस्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को केंद्र सरकार से सीखना चाहिए कि किस प्रकार से जनता के पक्ष में काम किया जाता है।

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर और प्रदेश को राहत देने का कार्य कर रहे हैं। वहीं वर्तमान कांग्रेस सरकार डीजल में वैट बढोतरी कर प्रदेश में महंगाई को बढ़ावा दे रही है। केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश भर में 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन भी बांटेगी। उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य व हिमाचल प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना का शुभारंभ किया गया था। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को 26 मई 2018 को लॉन्च किया गया था।

इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये गए थे। केंद्र सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना का संचालन किया जाता है जिसका नाम उज्जवला योजना है। उज्जवला योजना के माध्यम से भी निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से उन गृहणियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाएं जाते हैं जो केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के दायरे में नहीं है। गृहणी सुविधा योजना के संचालन से हिमाचल प्रदेश देश का पहला एलपीजी युक्त एवं धुआं मुक्त राज्य बना है। इसके अलावा धुएं से होने वाली बीमारियों से भी महिलाओं को निजात मिली है।

प्रदेश में उज्जवला योजना के अंतर्गत 21.81 करोड़ रुपए की लागत से 1.36 लाख निशुल्क घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए हैं एवं हिमाचल प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से 120 करोड़ रुपए की लागत से 3.23 लाख गृहणियों को गैस सिलेंडर प्रदान किए गए हैं।