मौसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार, 153 के करीब सड़के बंद
HNN/ शिमला
सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी भी बरकरार है। बता दें बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में अभी भी 153 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। जिला लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 139 सड़कें बंद हैं। इसी के साथ उपमंडल पांगी, स्पीति व डोडरा क्वार में 23 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बाधित हैं।
चंबा, भरमौर, लाहौल, उदयपुर मंडल में 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। जनतातीय क्षेत्रो में मौसम खुलने बाद पांगीवासी अपने घरों की छतों से बर्फ हटाने के कार्य में जुट गए है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 17 तारीख तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं,18 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।