Loading...

मौसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार, 200 से अधिक सड़कों पर आवाजाही ठप

SAPNA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम तो खुल गया है बावजूद इसके जनजीवन अभी तक भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में जहां 200 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वही कई पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हुई है जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बता दें कि शनिवार के बाद रविवार को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। बावजूद इसके बंद पड़े मार्गो को बहाल नहीं किया जा सका।

शनिवार को लाहौल में 177, कुल्लू में 55 सड़कों पर यातायात ठप रहा। वहीं, कुल्लू और लाहौल में करीब 45 पेयजल स्कीमें जाम हो गई हैं। उधर, अटल टनल रोहतांग को शनिवार शाम तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया गया। फिलहाल आपात स्थिति में ही वाहनों को लाहौल घाटी की ओर भेजा जा रहा है। पर्यटकों के लिए फिलहाल अटल टनल को बंद रखा गया है।