भूलकर भी न करे यह गलती, डाइट पर करें खासतौर से फोकस
मौसम के करवट लेते ही जहां एक ओर खुशी और उमंग का एहसास होता है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे में खास सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नही है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही गर्भवती महिलाओं पर भारी पड़ सकती है।
मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून का यह मौसम कई मायनों में समस्याएं पैदा कर सकता है। इस मौसम में छोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती हैं। बारिश के मौसम में हर जगह पानी रुके होने के कारण कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं जिससे गर्भवती महिला के बच्चे को दिक्कत हो सकती है। इस मौसम में गर्भवती महिला को जरूरी विटामिन, खनिज, कैल्शियम, प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी
मौसम के बदलते ही कपड़ों के साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों के अलावा गर्भवती महिलाओं को भी खास एतिहात बरतने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम न करें परेशान, इसके लिए ठंडी चीजें खाना अवॉयड करें। पानी से लेकर फ्रूट जूस, वेजिटेबल जूस सबका टेम्प्रेचर नॉर्मल होना चाहिए।
डाइट पर करें खासतौर से फोकस
वैसे तो बॉडी को हाइड्रेट रखना हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। बॉडी में कई तरह के बदलाव इस दौरान होते हैं जिसकी वजह से आपको बार-बार यूरिन जाने की नौबत आ सकती है लेकिन इससे परेशान होकर पानी पीना कम न करें। क्योंकि डिहाइड्रेशन का असर हेल्थ और स्किन दोनों पर देखने को मिलता है। खानपान में ऑयली, जंक, शुगरी चीज़ें छोड़कर बाकी सारी चीज़ें खा सकते हैं। लेकिन हां, ओवरइटिंग से बचें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





