Loading...

यशपाल सिंह बने अध्यक्ष, हिमाचल परिवहन निगम चालक यूनियन उना इकाई के चुनाव संपन्न

हिमाचलनाउ डेस्क • 6 Feb 2025 • 1 Min Read

प्रदेश पथ परिवहन निगम की चालक यूनियन की उना इकाई का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूनियन के राज्य अध्यक्ष मिलापचंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यशपाल सिंह बने उना इकाई के अध्यक्ष
स्थानीय इकाई में यशपाल सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए।

भत्तों को लेकर सरकार पर नाराजगी
प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने बताया कि चालक यूनियन पिछले पांच वर्षों से सरकार से भत्तों की मांग कर रही है, लेकिन अब तक उन्हें नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 15 फरवरी को प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 4914 एरियर और डीए एरियर सहित अन्य बकाया राशियां सरकार के पास लंबित हैं। यदि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो यूनियन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।