NDPS / पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद, शिलाई निवासी आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब में पुलिस ने 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
NDPS / पांवटा साहिब में पुलिस ने 11.54 ग्राम चिट्टा हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव उतरी, तहसील शिलाई निवासी नक्ष चौहान के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शिलाई और पांवटा के आसपास चिट्टा बेचने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सिरमौर/पांवटा साहिब
यमुना पुल के पास तलाशी में बरामद हुआ नशीला पदार्थ
एसआईयू नाहन की टीम पांवटा साहिब में गश्त कर रही थी, तभी उसे सूचना मिली कि नक्ष चौहान कुल्हाल में यमुना पुल के पास राम मंदिर के गेट के सामने मौजूद है। पुलिस ने मौके पर तलाशी लेकर उसके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।