यहाँ फिर बढ़ा लावारिस कुत्तों का आतंक, गांव में दहशत, 24 लोगों पर हमला
HNN / चंबा
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक बार फिर लावारिस कुत्तो का आतंक देखने को मिला है। यहाँ इस बार लावारिस कुत्तो ने 24 लोगों को काट डाला। जिसके चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बता दे कि सिविल अस्पताल भरमौर में इन दिनों कुत्ते के शिकार बनने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ रही है। रोजाना कोई न कोई व्यक्ति एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहा है। जिसके चलते अब भरमौर की सड़कों पर लोग अकेले निकलने से भी कतरा रहे हैं।
कुत्ता सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों पर झपट कर उन्हें जख्मी कर रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि जब वह अपने काम के लिए घरों से बाहर निकलते हैं तो उस दौरान यह लावारिस कुत्ते सड़कों पर बेखौफ होकर घूमते दिखाई देते हैं। यह न केवल राहगीरों पर हमला करते हैं , बल्कि वाहन चालकों को भी नुक्सान पहुंचाते हैं जिसमें ज्यादातर बाइक सवार शामिल है।
कुत्तों के बढ़ते इस आतंक से अब उन्हें अपने बच्चों को भी घरों से बाहर भेजने पर खतरा महसूस हो रहा है। भरमौर के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग से गुहार लगाई है कि कुत्ते को पकड़कर लोगों को उनके आतंक से बचाया जाए। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों का भी टीकाकरण किया जाए।