Loading...

यहाँ साफ-सफाई के लिए आउटसोर्स आधार पर निविदा आमंत्रित, नियम व…

By PRIYANKA THAKUR Published: 21 Dec 2022, 12:35 PM | Updated: 21 Dec 2022, 12:38 PM 1 min read

HNN / बिलासपुर

जिला कोष कार्यालय बिलासपुर में दैनिक साफ-सफाई का कार्य आउटसोर्स आधार पर एक वर्ष की अवधि हेतु किया जाता है जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जाती है। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का कार्य कुछ नियम एवं शर्तों के तहत आवंटित किया जाता है। यह जानकारी जिला कोषाधिकारी बिलासपुर अमित कुमार ने दी। उन्होने बताया कि अगले साल के लिए अनुबंध एक वर्ष की अवधि के लिए होगा तथा व्यक्ति, पार्टी या फर्म कार्यालय जिला कोष बिलासपुर कार्यालय परिसर की सफाई का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि एजेंसी या व्यक्ति को सफाई के लिए आवश्यक सामाग्री झाड़ू-पोछा, फिनाइल इत्यादि का खर्च निविदादाता को ही वहन करना होगा। उन्होने बताया कि किसी भी कर्मचारी की चोट या दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में किसी भी मुआवजे के भुगतान के लिए विभाग का कोई दायित्व नहीं होगा तथा किसी भी दुर्घटना के लिए मुआवजे का भुगतान एजेंसी या व्यक्ति की एकमात्र जिम्मेदारी होगी।

उन्होने बताया कि एजेंसी या व्यक्ति का भुगतान आगामी माह में मासिक आधार पर किया जाएगा और विभाग तथा अन्य किसी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किसी भी समय किया जा सकता है। सन्तोषजनक कार्य न होने पर ठेका किसी भी समय रद्द किया जा सकता है। उन्होने बताया कि साफ-सफाई कार्य आवंटन के समय एजेंसी या व्यक्ति के बीच अनुबंध (ठेका) करार किया जाएगा।

उन्होने बताया कि मोहरबंद निविदाएं प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे, 26 दिसम्बर 2022 तक स्थापना शाखा, जिला कोष कार्यालय बिलासपुर में जमा की जा सकती है। उन्होने बताया कि मोहरबंद निविदाएं 27 दिसम्बर समय साढे 12 बजे कार्यालय जिला कोषाधिकारी बिलासपुर में खोली जाएंगी तथा बोलीदाता को ठेका दे दिया जाएगा।