Loading...

Interview / टेक्निकल एसोसिएट के 25 पद, 2 दिसंबर को शाहपुर में साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Hours Ago • 1 Min Read

Interview / एचएमसीई वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पद भरने के लिए 2 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय शाहपुर में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमानुसार 20,500 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

धर्मशाला

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बारहवीं, आईटीआई या डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय शाहपुर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।

Related Topics: •