Loading...

यह सड़क होगी वन-वे, प्रशासन ने इतने दिन में मांगी आपत्तियां

PRIYANKA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

सिविल अस्पताल सुन्नी की ओर जाने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुन्नी चौक से गौ सदन सड़क को वन-वे किया जा रहा है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी।

उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 व 117 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुन्नी चौक से गौ सदन (वाया सिविल अस्पताल सुन्नी) जाने वाली सड़क को प्रातः 9:00 बजे से 4:30 बजे तक रविवार व आपातकालीन वाहन व आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर वाहनों के आवागमन के लिए एक तरफा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रारुप अधिसूचना के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह इस प्रारूप अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपनी लिखित आपत्ति जिला प्रशासन को भेज सकता है।