Loading...

यातायात चैकिंग के दौरान चरस की खेप सहित गिरफ्तार किए दो व्यक्ति

PARUL • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान में दो व्यक्तियों को 616 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पुने राम (44) पुत्र मंगर राम निवासी गांव सरोट तहसील बंजार व मानसुख (25) पुत्र जय राम निवासी गांव फरियारी तहसील बंजार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान में फोरलेन पर यातायात चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक टैम्परेरी नंबर की कार को जांच के लिए रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार दोनों युवकों से 616 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।