Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 186 वाहनों के किए चालान

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर 186 चालान काटे और 17400 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा है।

इसमें रैस ड्राइविंग एक, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 4, यूज मोबाइल तीन, विदआउट हेलमेट 102, विदआउट सीट बेल्ट 4 तथा अन्य में 72 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 2 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत कर 200 रुपये जुर्माना किया गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।