Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 416 वाहनों के किए चालान

PARUL • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन की पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 416 चालान काटे और इस दौरान सरकारी खजाने में 24,900 रुपये जमा किए।

इसमें ड्रिक एंड ड्राइव के तीन, रैश ड्राइविंग के 5, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 8, यूज मोबाइल 5, विदआउट हेलमेट 70, विदआउट सीट बेल्ट 3 तथा अन्य 322 चालान किए गए।

अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।