यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 207 वाहनों के किए चालान
HNN/सोलन
जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में नाकाबंदी कर कुल 207 चालान किए।
इस दौरान 37 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भर गया। जिसमें रेश ड्राइविंग के तीन, ओवर स्पीड 5, यूज मोबाइल 7, विदाउट ड्राइविंग लाइसेंस 8, विदाउट हेलमेट 50, विदाउट सीट बेल्ट 9 तथा अन्य में 125 चालान किए गए।
वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि बिगड़ैल चालकों को वह जिला में किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।