यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 230 वाहनों के किए चालान
HNN/सोलन
जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 230 चालान काटे और इस दौरान 25600 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा।
इसमें ओवर स्पीड 2, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 5, यूज मोबाइल 4, विदआउट हेलमेट 55, विदआउट सीट बेल्ट 2 तथा अन्य 162 चालान किए गए।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।