यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 253 वाहनों के किए चालान
HNN/सोलन
जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 253 चालान किए।
इस दौरान 31100 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा है। इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव 1, रैश ड्राइविंग 3, ओवर स्पीड 5, यूज मोबाइल 3, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 1, विदआउट हेलमेट 52 तथा अन्य 188 चालान किए गए।
वहीं, एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को नहीं बख्शा जाएगा।