यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 126 वाहनों के किए चालान
HNN/सोलन
जिला में सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 126 चालान काटे और इस दौरान 11700 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।
इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव और रैश ड्राइविंग के एक-एक, ओवरस्पीड 3, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 2, यूज मोबाइल 2, विदआउट हेलमेट 37 तथा अन्य में 80 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 16 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत कर 1450 रुपये जुर्माना वसूला है।
वहीं, सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।