Loading...

युवक की आत्महत्या मामले में एक पुलिस कर्मी निलंबित, तीन को किए नोटिस जारी

Ankita • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर के हवालात में एक आरोपी के आत्महत्या करने के मामले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की न्यायिक जांच भी चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार 11 जनवरी को शटरिंग चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। मामले में अदालत ने उसे 2 दिन की हिरासत के लिए भेजा था परंतु 12 जनवरी को ही आरोपी ने हवालात के अंदर बाथरूम में कंबल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अजय राणा ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा तीन पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।