युवक की हत्या के आरोपियों को अदालत ने दी 14 दिन की न्यायिक हिरासत
हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार : मलबा हटाने की जिम्मेदारी जुर्माने तक सीमित क्यों
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के शौंडाधार में हुई युवक की हत्या के आरोप में चारों आरोपियों अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। बता दें कि अभी तक चारों आरोपी छह दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।
बीते कल भुंतर पुलिस ने चारों आरोपियों को कुल्लू की अदालत में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। बता दें कि 31 अक्तूबर की रात को गड़सा घाटी के शौंडाधार में हवाई गांव के हरीश की डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले राकेश कुमार, चेत राम, हीरा लाल और चेत राम को गिरफ्तार किया था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सभी को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।