लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

PARUL | 2 नवंबर 2023 at 1:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हीरा लाल निवासी दियारधारा, चेत राम निवासी मरोट, राकेश कुमार निवासी मरोट और चेत राम निवासी हवाई के रूप में हुई है। बता दें कि कुल्लू की गड़सा घाटी के शौंडाधार में 28 वर्षीय हरीश चंद का शव खून से लथपथ मिला था।

बताया जा रहा है कि हरीश चंद कुल्लू दशहरा उत्सव देखने गया हुआ था लेकिन रात तक वापिस नहीं लौटा। इसी दौरान हरीश चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। जब परिजनों को इस घटना की सुचना मिली तो उन्होंने हरीश की हत्या की आशंका जताई और पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और शक के आधार पर चार युवकों को पकड़ा। बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपियों से भुंतर पुलिस थाना में रात भर कड़ी पूछताछ की गई। जिसके बाद इन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पहले युवक की हत्या की और उसके बाद शव को रास्ते में फेंक दिया।

हालांकि अभी तक हत्या किए जाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब इन्हें कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर भेजा जा सकता है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]