युवक की हत्या: बोरी में डालकर नाले में फैंका क्षत-विक्षत शव
HNN/ चंबा
जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की पंचायत भांदल में एक युवक की हत्या कर कर दी गई है। जिसके बाद शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में भर कर नाले में फैंक दिया है। मृतक की शिनाख्त मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
घटना की वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम व फोरैंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक और एक लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके प्यार की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने प्लानिंग के तहत युवक को अपने घर बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर बोरी में पैक कर हलाड़ी नाले में फैंक दिया।
शुक्रवार को सीमांत चौकी पर तैनात आईआरबी बटालियन के जवान गश्त पर थे तो एक जवान की नजर नाले में बोरी पर पड़ी। उसने बोरी को चैक किया तो उसमें क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान लेकर छानबीन शुरू की।
शक के आधार पर पुलिस द्वारा एक समुदाय के एक परिवार से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मृतक के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज करवाया था। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।