लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 5 जून 2022 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दे डाला। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रोहड़ू के चिड़गांव का है। यहां जब महिला घर पर अकेली थी तो इसी का फायदा उठाकर उसके पति का दोस्त घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने बहाना बनाया कि वह एलबम देखने के लिए आया है। इसी बीच 29 वर्षीय उक्त युवक ने कमरा बंद किया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]