युवती को धमकाते हुए बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, पुलिस ने शुरू की जांच
HNN/ऊना
हरोली की रहने वाली एक युवती के साथ बाइक सवारों ने बदसलूकी की और उसका मोबाइल छीन लिया। युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन अकेले होने के कारण वह घर चली गई।
अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मौके का निरीक्षण करने के उपरांत जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।