Loading...

युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में युवक गिरफ्तार

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला में सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान राज कुमार (32) पुत्र पप्पू राम निवासी ववसी कपूरथला, नजदीक रेलवे स्टेशन कपूरथला के रूप में हुई है। बता दें आरोपी युवक की गिरफ्तारी आईपीसी 306 के तहत की गई है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 21 फरवरी को हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 हथली खड्ड के नजदीक झुग्गियों में अपने परिजनों के साथ रह रही एक प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी पहचान ममता देवी (24) पुत्री शेरु राम स्थायी निवासी आरएसडी काॅलेज मकोगेट, गोलबाग (फिरोजपुर) के रूप में हुई है।

परिजनों ने एक युवक आत्महत्या को उकसाने के लिए को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवती की फोन कॉल डिटेल्स और रिकॉर्डिंग्स के आधार पर राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवती की शादी इस आरोपी युवक से होना तय हुई थी परन्तु किन्हीं कारणों से वह उसे अक्सर तंग करता था। इससे परेशान होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। सदर थाना एसएचओ हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।