यूपीएससी कोचिंग बैच में प्रवेश की आवेदन तिथि इस दिन तक बढ़ाई….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने यूपीएससी की काेचिंग के बैच के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई है। इसके तहत उम्मीदवार अब 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
कई इच्छुक विद्यार्थी इस कोचिंग के लिए तय समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए पीईसीसी ने आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई तक चली थी, लेकिन अब एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को खोल दिया गया है।
बता दें प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम कोचिंग एंट्रेस -2024 की लिखित परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी।