HNN / शिमला
जिला शिमला की एसआईयू पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को नशीले पदार्थो की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी यादव पुत्र राम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवक रोहडू में किराए के कमरे में रहता है। पुलिस देर शाम रूटीन गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज की बस को रूटीन चेकिंग के लिए रुकवाया। जांच के दौरान पुलिस ने जब सभी लोगों की तलाशी की तो उन्हें एक युवक पर शक हुआ। शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 89.89 ग्राम चिट्टा व 3.90 ग्राम एमडीएमए (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथमफेटामाइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भंटुगरू ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत जिला भर में गश्त कर नाके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से भी इस संबंध में अपील की गई है कि वह भी ऐसे नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को सूचना दें, ताकि उन पर कार्रवाई हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





