लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

योजनाबद्ध विकास से बदलेंगे शाहपुर की तस्वीर- केवल पठानिया

PRIYANKA THAKUR | 11 जनवरी 2023 at 2:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले- विजन डाक्यूमेंट के 25 बिंदुओं पर करेंगे प्रमुखता से काम

HNN / काँगड़ा

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने योजनाबद्ध विकास से शाहपुर की तस्वीर बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने क्षेत्र की प्रगति के लिए विजन डाक्यूमेंट की अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए शाहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए 25 बिंदुओं पर प्रमुखता से काम करने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने शाहपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े 25 मुख्य बिंदु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर कार्य को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि वे शाहपुर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि समावेशी और टिकाऊपने वाले विकास में सब भागीदार बनें और एक साथ आगे बढ़ें।

ये हैं शाहपुर के विकास को विधायक की प्राथमिकताएं
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्तरोन्नत कराने के प्रयास किए जाएंगे। व्यावसायिक और रोजगार परक डिग्री कोर्सेस चलाना समय की मांग है। इसी दृष्टि से आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसा शाहपुर बाजार जोकि पठानकोट-मण्डी फोर लेन के एरिया में आया है, उसे फैक्टर-2 के अन्तर्गत कलेम दिलाने के लिए काम किया जाएगा।

साथ ही पार्किंग प्लान द्रमण को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कोशिश होगी ताकि ऐतिहासिक नगर शाहपुर तथा द्रमण बाजार को उजड़ने से बचाया जा सके। विधायक ने बोलू-खड़ीबेही-करेरी नोहली कुठारना सल्ली के लिए बस योग्य सड़क निर्माण की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि लंज से मावा पुल के निर्माण का कार्य किया जाएगा। शाहपुर के साथ लगते गांव गोरड़ा में जायका परियोजना कार्यालय को शीघ्र क्रियाशील किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर के लिए पीने की पानी की 36 करोड़ रूपये की स्कीम विभाग के पास विचाराधीन है, इसे स्वीकृत करा कर जल्द काम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर के चम्बी में खेल मैदान बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नए आयाम दिए जा सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]