लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रंगड़ों ने 10 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह काटा, दर्दनाक मौत

Ankita | 21 नवंबर 2023 at 10:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के फतेहपुर के तहत आने वाली पंचायत वरुणा में एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां रंगड़ों के काटने से एक बच्ची की जान चली गई है। मृतक बच्ची की पहचान 10 वर्षीय बच्ची पल्लवी पुत्री करतार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पल्लवी पर अचानक ही रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुई। तबियत ज्यादा बिगड़ने के चलते बच्ची ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]