Loading...

रजनीश किमटा ने प्रवीण सूद को सीबीआई के निदेशक बनने पर दी बधाई

Ankita • 15 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भारतीय पुलिस सेवा के प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। किमटा ने कहा कि प्रवीण सूद का इस पद पर जाना हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात हैं।

उन्होंने कहा कि सूद से पहले जिला सिरमौर से तालुक रखने वाले अश्वनी कुमार इस पद को सशोवित कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रवीण सूद जिला कांगड़ा के परागपुर से सम्बंध रखते है जबकि इनका जन्म शिमला में हुआ। दिल्ली में आईआईटी की डिग्री प्राप्त करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा पास की।

वर्तमान में कर्नाटक राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर थे, जो अब सीबीआई के निदेशक बन गए हैं। किमटा ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से किन्ही दो अधिकारियों का केंद्रीय जांच व्यरो के सर्वोच्च पद पर पहुंचना प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं से ऐसे महानुभाव लोगों के पथ का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा है कि उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश एक बार फिर से गौरवशाली हुआ है।