रसोई घर में सुलगी चिंगारी, अंदर रखा सामान राख

By PRIYANKA THAKUR Published: 26 Dec 2022, 10:34 AM | Updated: 26 Dec 2022, 10:34 AM 1 min read

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी में एक मकान के रसोई घर में अचानक आग लग गई। यह रसोईघर बेलीराम पुत्र अनूप राम का था। आग लगने से रसोई घर में रखा सारा सामान राख हो गया है। घटना देर रात पेश आई, जब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

इसी दौरान परिवार के सदस्यों को आग लगने की भनक लगी और वह तुरंत अपने कमरों से बाहर निकल आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि रसोई घर में आग लगी हुई थीं। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

काफी देरी होने के चलते रसोई घर में रखे सामान को तो नहीं बचाया जा सका, लेकिन आग को मकान में लगने से बचा लिया गया। इसके बाद घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। आज राजस्व विभाग की टीम मौके का मुआयना करेगी और पीड़ित परिवार को हुए नुक्सान का आंकलन कर मुआवजा देगी।