Loading...

राकेश कुमार को मिली युवा क्लब खिजवाड़ी की कमान

Ankita • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

नशे के खिलाफ युवा वर्ग को किया जाएगा जागरूक

HNN/ शिलाई

गुगा जाहरवीर युवा क्लब खिजवाड़ी की बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार को अध्यक्ष प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वरूण कुमार को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। शनिवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।

इस मौके पर कंवर सिंह को उपाध्यक्ष, मनोज को कोषाध्यक्ष, मनजीत कुमार को सह सचिव, वीरेंद्र को ऑडिटर, पिंकु को मीडिया प्रभारी व वीरेंद्र को मंच संचालक बनाया गया। इसके अलावा जगपाल व गुरुदत्त को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश कुमार ने नई जिम्मेवारी के लिए सबका आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करें इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज में नशा सबसे बड़ी बुराई है और इसके खिलाफ वे संयुक्त रूप से मुहिम भी चलाएंगे।