राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर में पांचवी कक्षा के बच्चों को दी गई विदाई पार्टी

HNN/ शिमला

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में प्रथम से लेकर चौथी कक्षा के बच्चों एवं अध्यापकों ने मिलकर 2023-24 में पांचवी कक्षा पास करके जाने वाले बच्चों के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
बच्चों ने समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा विभिन्न तरीके कि रोचक गतिविधियां पेश की।

इस मौके पर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा फुल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। पाठशाला के प्रभारी अध्यापक मायाराम शर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए
बच्चें को आशीर्वाद प्रदान किया।

पांचवी कक्षा की प्रभारी अध्यापिका कुमारी सृष्टि शर्मा ने भी बच्चों के साथ बिताए पलों को याद किया तथा बच्चों को अगली कक्षा में जाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। बता दें जलपान के साथ बच्चे को विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी।