Loading...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में बच्चों को वितरित किए गए ट्रैक सूट

Ankita • 10 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

राजकीय माध्यमिक पाठशाना प्रेमनगर में 47 स्कूली बच्चों को खेलने के लिए ट्रैक सूट वितरित किए गए। हिमाचल युवा शक्ति कसौली के संस्थापक व प्रतिष्ठित व्यवसायी ओम आर्य ने संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा, वरिष्ठ सदस्य हरपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी सृष्टि वर्मा और विक्रम ठाकुर के साथ मिलकर यह पहल की है।

बता दें ओम आर्य द्वारा यह ट्रैक सूट बच्चों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान देने की घोषणा की गई थी, जिसके अनुसार उन्होंने ट्रैक सूट बच्चों को पाठशाला में आकर भेंट किए। ओम आर्य एवं अन्य अतिथियों का स्कुल आने पर में फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

ओम आर्य ने कहा कि उनकी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली पाठशालाओं के लिए अपनी तरफ से भरपूर सहयोग प्रदान कर रही है। उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी अच्छी सुविधा प्रदान करना है।

पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि सरकार और विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा पाठशाला प्रबंधन समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चें को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है।