Loading...

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व

Ankita • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा जगह-जगह जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए स्वीप नोडल अधिकारी स्वीप शिव सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि इसी कड़ी में टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में जाकर युवा मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि जो युवा 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं वे अपना वोट अवश्य बनवा लें। कोई भी व्यक्ति अपने बीएलओ के माध्यम से या भारतीय निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म नंबर 6 भरके अपना वोट बनवा सकता है।

स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि सभी मतदाता 1 जून को होने वाले लोकतंत्र के इस ‌महापर्व में अपनी आहुति अवश्य दें यानि अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई तथा रैली निकालकर आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।