Loading...

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में पीटीए बैठक स्थगित, 17 सितंबर को दोबारा होगी आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 14 Sep 2025 Edited 14 Sep 1 min read

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में पीटीए की आम सभा निर्धारित समय पर नहीं हो सकी। अब यह बैठक 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित
पीटीए सचिव डॉ. रामकुमार नेगी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 13 सितंबर को रखी गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित की गई।

नई तिथि घोषित
बैठक अब 17 सितंबर 2025 बुधवार को महाविद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

अभिभावकों से अपील
प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने सभी अभिभावकों और संरक्षकों से अनुरोध किया कि वे इस बैठक में अवश्य आएं और महाविद्यालय की शैक्षणिक और नवाचार गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।