लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में वार्षिक एथलीट्स 2026 का भव्य आयोजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 20 फ़रवरी 2026 at 6:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चौकीमन्यार महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट–2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

खेल भावना को मिला प्रोत्साहन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप-तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय में दिनांक 20 फरवरी 2026 को वार्षिक एथलेटिक मीट–2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक सुदृढ़ता तथा प्रतिस्पर्धात्मक दक्षता को विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य का प्रेरक संबोधन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि एथलेटिक्स केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सहनशीलता, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मार्च पास्ट और प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट एवं शपथ ग्रहण के साथ किया गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने निष्पक्ष खेल एवं सच्ची खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

श्रेष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान

एथलेटिक मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विशाल (बी.ए. तृतीय वर्ष) को श्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग तथा नीतिका (बी.ए. प्रथम वर्ष) को श्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग घोषित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मंच पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन में रहा सहयोग

इस एथलेटिक मीट के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौकीमनियार के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों श्री संजीव एवं श्री दिनेश ने तकनीकी अधिकारियों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो० कविता कौशल, डॉ० राम कुमार नेगी, डॉ० राम सिंह तथा अन्य कार्यालय कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]