नाहन
श्रमिकों के लिए आयोजित मेगा शिविर
प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा राजगढ़ में मजदूरों व कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस शिविर में लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया।
श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
शिविर के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने श्रमिकों को कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड लगातार श्रमिकों के हित में कार्य कर रहा है और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पंजीकरण करवाने का किया आह्वान
नरदेव सिंह कंवर ने कामगारों से आग्रह किया कि वे श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं ताकि उन्हें सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

